हांसी ,2 अक्तूबर । मनमोहन शर्मा
   विधानसभा चुनाव में हांसी से कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश पंघाल की अगुवाई में आज  को गांधी जयन्ती के शुभ अवसर पर भारत सरकार द्वारा किसानों के हितों पर जो कुठाराघात नये अध्यादेश के जरिये लादा गया है उसके विरोध में निरंकारी भवन, बोगा राम कालोनी,  से लेकर लघु सचिवालय,  तक एक जलूस के रूप में प्रदर्शन किया गया। 

 इस प्रदर्शन में हांसी शहर के तथा आस-पास के गांवो के सैकड़ो लोग शामिल हुए है।  जिसमें कई किसान ट्रेक्टर सहित शामिल हुए और नरेन्द्र मोदी मुर्दाबाद, मनोहर लाल खट्टर मुर्दाबाद तथा इस अध्यादेश के रूप में लादे गये तुगलकी फरमान को जल्द से जल्द वापिस लेने के सम्बन्ध में नारे लगाये गये।  प्रदर्शन के बाद विरोध करते हुए एस.डी.एम. कार्यालय के बाहर एक धरना प्रदर्शन किया गया तथा औमप्रकाश पंघाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत का किसान भारत की रीढ़ की हड्डी है तथा किसानो का भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाये रखने में अहम रोल है।  भारत एक कृषि प्रधान देश है।  राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ हुए दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निन्दा की।  भाजपा सरकार द्वारा जो यह तुगलकी फरमान जारी किया गया है यह किसानों के लिए अहितकारी है इससे किसानों को काफी नुकसान होगा जिसे भारत का किसान कतई बर्दाश्त नही करेगा।

इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से अजीत गंगनखेडी, रामेहर घिराये, विकास गढ़ी, कोर सिंह खरकड़ा, संदीप गुर्जर, देव शेखपुरा, लीला शेखपुरा, सुरेन्द्र ढाणी बुखारी, गगन खुराना, बिट्टू अनेजा, कन्नू जिम, राजपाल गढ़ी, राजेश शेखपुरा, बहादर बुन्देला, रामजीलाल छाबड़ा, सतीश कालडा, नरेश अठवाल, ज्ञानी राम गुर्जर, महिला जिला अध्यक्ष स्नेहलता, प्रिया सचदेवा, ज्योति एलावादी आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए।