लोक गायकी व देसी फैशन की होगी जुगलबंदी, 16 जिलों के प्रतिभागी दिखायेंगे दम

भिवानी/मुकेश वत्स

 रैंप पर हरियाणवीं घाघरा, धोती और कुर्ता। इतना ही नहीं पूरी लोक संस्कृति पंडाल में जगमग होगी। युवा पीढ़ी से वर्षों पहले दूर हो चुके चरखा, रई, चाखड़ा, बिलौने, कुल्हाड़ी और ऐतिहासिक विरासत की अनेकों निशानियां एक बार फिर अपनी शान दिखाएंगी। देसी रागनियां व लोक गीत जहां पुराने परिवेश से रुबरु करवाएंगे, वहीं आज की संस्कृति का कड़वा सच भी बताएंगे। कोरोना काल के तुरन्त बाद यह सब कुछ देखने को मिलेगा छोटी काशी मेें राह ग्रुप फाउंडेशन के 23 वें हरियाणवी फैशन शो में।

यह भिवानी शहर का पहला हरियाणवीं फैशन शो होगा। यह कहना है कि राह क्लब भिवानी के नव नियुक्त अध्यक्ष डाक्टर  हरेन्द्र पुनिया का। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए नव नियुक्त अध्यक्ष पुनिया ने बताया कि फाउंडेशन के प्रस्तावित इस 23वें हरियाणवीं फैशन शो में हरियाणा प्रदेश के नामी कलाकार नवीन नारु व नफे सिंह रोहिल्ला सहित आधा दर्जन कलाकार अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाएंगे। साथ ही कई कलाकार इस दौरान मुख्य कलाकारों के साथ प्रस्तुति देते हुए नजर आएंगे। हरियाणवीं फैशन शो मेंं रागनी या एकल गायन में महिला व पुरुष दोनों वर्ग में होंगे। जबकि समूहगान केवल महिलाओं के लिए होगा। जिसमें जकड़ी व दूसरे हरियाणवीं लोकगीतों पर प्रतिभागी अपनी प्रस्तुति देंगे।

error: Content is protected !!