मंडन मिश्रा

भिवानी : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा अपनी नई राष्ट्रीय टीम की कल घोषणा की गई । भाजपा द्वारा जारी सूची में राष्ट्रीय कार्यसमिति में कुल 70 सदस्यों के नामों की सूची जारी की गई है। सूची में हरियाणा प्रदेश का कोई भी नेता राष्ट्रीय कार्यसमिति में स्थान प्राप्त नहीं पाया । सिर्फ प्रदेश के राज्यसभा सांसद दुष्यंत कुमार गौतम जो कि दिल्ली प्रदेश के निवासी है उनको ही पद दिया गया है। गौतम को हरियाणा प्रदेश से सिर्फ राज्यसभा सदस्य प्राप्त है उनका प्रदेश स्तर पर कोई भी सरोकार नहीं है ।

हरियाणा प्रदेश के अंदर भाजपा के कई दिग्गज  नेताओं की संभावना थी कि वह राष्ट्रीय कार्यसमिति में पद प्राप्त करेंगे जिसमें प्रमुखता से कैप्टन अभिमन्यु व रामविलास शर्मा इनका नाम लिया जा रहा था। कैप्टन अभिमन्यु पूर्व में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रहे चुके हैं। प्रदेश के प्रदेश प्रधान ओपी धनखड़ भी पूर्व में भाजपा के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं परंतु इस बार प्रदेश को खाली हाथी ही रहना पड़ा है। 

हरियाणा भाजपा के अंदर क्या किसी भी नेता में ऐसी काबिलियत नहीं थी जो कि राष्ट्रीय स्तर पर कोई पद प्राप्त कर सकें या हरियाणा भाजपा के नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपना विश्वास पात्र नहीं बना पाए।

error: Content is protected !!