भिवानी/मुकेश वत्स

 भिवानी जिले में शनिवार को 75 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं, जबकि खबर लिखे जाने तक 10 नए कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए हैं। अब तक जिले में कुल 2616 कोरोना पॉजिटिव हो चुके हंै, जिसमें से 2307 ठीक हो चुके हैं। अब जिले में कोरोना के 279 एक्टिव केस हैं। खबर लिखे जाने तक शनिवार को जिले से 500 सैम्पल लिए जा चुके है।

सिविल सर्जन डाक्टर जितेंद्र कादयान ने बताया कि जिले में शनिवार को खबर लिखे जाने तक 10 नए कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए हैं। जिनमें से दो सैक्टर 13 से 28 वर्षीय व्यक्ति व 65 वर्षीया महिला है। एक शिव नगर से 20 वर्षीया लडक़ी है। दो आजाद नगर से 27 वर्षीय व्यक्ति व 48 वर्षीय व्यक्ति है। एक गांव भैनी कुंगड़ से 38 वर्षीय व्यक्ति है। एक हसनपुर लोहारू से 47 वर्षीय व्यक्ति है तथा तीन तोशाम से 24 वर्षीय युवक, सात वर्षीय लडक़ा तथा 35 वर्षीय व्यक्ति है।

error: Content is protected !!