स्वास्थ्य विभाग अब खेलने लगा आंकड़ों का खेल
50 कोरोना पॉजिटिव हुए ठीक: सिविल सर्जन

भिवानी/मुकेश वत्स

 भिवानी में कोरोना की रफ्तार रूक नहीं रही है। कोरोना केसों की संख्या में उतार-चढाव होने पर स्वास्थ्य विभाग अब आंकड़ों की बाजीगीरी लगाने लगी है। मीडिया को जारी आंकड़ों को छुपाया जाता है। भिवानी जिले में आज शुक्रवार को 7 नए कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए है। लेकिन बीती देर शाम एकाएक 43 कोरोना पोजिटिव केस आ गए। पर स्वाथ्य विभाग की प्रैस विज्ञप्ति में केवल 7 कोरोना केस ही बताए गए हैं।

आज आए सात नए केसों में से 2 हनुमान ढ़ाणी भिवानी से 2 सरकारी प्राईमरी स्कूल भिवानी से 1 सरकारी लड़कियों का स्कूल भिवानी से 1 सरकारी प्राईमरी स्कूल सैक्टर 23 भिवानी से तथा 1 लिबर्टी होम शिव नगर कालोनी भिवानी से है। अब तक जिले में कुल 2593 कोरोना पॉजिटिव हो चुके है जिसमें से 2227 ठीक हो चुके है। अब जिले में कोरोना के 337 एक्टिव केस है। जिले से 750 सैम्पल लिए जा चुके है। वही जिले में शुक्रवार को 50 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए है। सिविल सर्जन ने बताया कि भिवानी जिले में शुक्रवार को 7 नए कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए है। जिनमें से 2 हनुमान ढ़ाणी से 56 वर्षीय व्यक्ति व 38 वर्षीय महिला है। 2 सरकारी प्राईमरी स्कूल भिवानी से 46 वर्षीय महिला व 40 वर्षीय महिला है। 1 सरकारी लड़कियों का स्कूल भिवानी से 36 वर्षीय महिला है। 1 सरकारी प्राईमरी स्कूल सैक्टर 23 भिवानी से 48 वर्षीय महिला है तथा 1 लिबर्टी होम शिव नगर कालोनी भिवानी से 74 वर्षीय व्यक्ति है।

error: Content is protected !!