दीनदयाल उपाध्याय महान चिन्तक, कर्मयोगी, विचारक एवं दार्शनिक थे: विधायक सर्राफ

भिवानी/शशी कौशिक  

विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि पंडित दिनदयाल उपाध्याय ने देश को एकात्मक मानववाद जैसी प्रगतिशील विचाराधारा दी और कहा कि दुनिया को पूंजीवाद या साम्यवाद नहीं, बल्कि आज मानववाद की जरूरत है। उनके एकात्मक मानववाद का विचार भारत राष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए प्रेरणीय व प्रेरणादायक है। उन्होंने कहाकि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जो राष्ट्र व समाज के लिए कार्य किया। उसका राष्ट्र हमेशा ऋणी रहेगा।

वे आज शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर वैश्य कॉलेज में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को बैज लगाने के बाद संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और वहां पर मौजूद युवाओं को उपाध्याय के जीवन से प्रेरणा लेकर चलने का आहवान किया।

उन्होंने कहा कि इस संसार में रक्तदान से बढकर कोई दान नहीं है। रक्तदान करके किसी के अमूल्य जीवन को बचाया जा सकता है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष बबीता तंवर, नगर मण्डल अध्यक्ष विनोद चावला, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विनोद स्वामी, जोनपाल मंडल अध्यक्ष अजय तंवर, विवेकानंद मंडल अध्यक्ष सुभाष तंवर, पूर्व चेयरमैन भवानी प्रताप की उपस्थिति रहे।

You May Have Missed