– चौ. देवीलाल की नीतियों से देशभर में सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में बदलाव आया – डॉ. अजय चौटाला

नई दिल्ली/चंडीगढ़, 25 सितंबर। देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री जननायक स्व. चौधरी देवीलाल जी की 107वीं जयंती के अवसर पर जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने दिल्ली स्थित संघर्ष स्थल जाकर ताऊ देवीलाल जी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन किया। इस अवसर पर इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला, पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य दिनेश डागर, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रतीक सोम, महासचिव सुखदेव डागर, सचिव अमित भट, शमपी फोगाट, पंकज गोदारा, जगबीर शौकीन, सरदार गगन सिंह समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने भी चौ. देवीलाल को नमन किया।  

इस अवसर पर डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल जी की कल्याणकारी नीतियों की वजह से देशभर में सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में बदलाव की क्रांति आई। उन्होंने कहा कि सत्ता कभी उन पर हावी नहीं हो सकी, जनकल्याण के लिए वे हमेशा समर्पित रहे और उनके द्वारा लागू की गई नीतियों का पूरे देश में अनुसरण किया गया। उन्होंने कहा कि आज उनकी नीतियों और सोच के चलते पूरा देश उन्हें श्रद्धा-भाव से किसान, मजूदर व कमेरे वर्ग के मसीहा के रूप में याद करता हैं। अजय सिंह चौटाला ने कहा कि स्व. चौधरी देवीलाल जन-जन के जननायक हैं। उन्होंने आह्वान किया कि आज की युवा पीढ़ी को चौधरी देवीलाल जी के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए।

error: Content is protected !!