पं. दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को ही साकार कर रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी : रीतिक वधवा

….आत्मनिर्भर भारत” संकल्प सप्ताह के रूप में भाजपाईयों ने मनाई दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 

भिवानी, 25 सितंबर। यहां बैंक कॉलोनी में भारतीय जनता पार्टी के सस्थापकों में एक पडिंत दीनदयाल उपाध्याय की जयंती  आज  भाजपाईयों ने  “आत्मनिर्भर भारत” संकल्प सप्ताह के रूप में मनाई  ।

इस अवसर पर भाजपा नेता रीतिक वधवा एवं धार्मिक सामाजिक संगठन के संयोजक विनोद अत्री ने  उपाध्याय के व्यक्तिव एवं व्यवहार पर बोलते हुऐ कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक हिंदुत्ववादी विचारक और भारतीय राजनितिज्ञ थे। उन्होंने हिन्दू शब्द को धर्म के तौर पर नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति के रूप में परिभाषित किया है। इसी के साथ भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने राजनीति के अलावा भारतीय साहित्य में भी योगदान दिया। उनके द्वारा सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य व चाणक्य पर आधारित नाटक ‘सम्राट चन्द्रगुप्त’ बहुत पसंद किया गया।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जन संघ की स्थापना की थी जो बाद में चलकर आज की भारतीय जनता पार्टी के नाम से जानी जाती है। इस दौरान पं. दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति में अहम किरदार निभाते रहे। उन्होंने ‘एकात्म मानववाद’ के आधार पर भारत राष्ट्र की कल्पना की थी जिसमें विभिन्न राज्य की संस्कृतियां आपस में मिलकर एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करें।

बचपन में ही जीवन के कड़वे अनुभव झेल चुके दीन दयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति में कदम रखा। वह श्यामा प्रसाद मुखर्जी के करीबियो में से थे। वर्ष 1953 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के निधन के बाद भारतीय जन संघ की जिम्मेदारियां पंडित जी के कंधे पर आ गई। करीब 15 वर्षों तक संगठन के महामंत्री के तौर पर अपनी सेवाएं देने के बाद दिसंबर, 1967 में  इन्हें पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया।उन्होंने कहा कि  एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय ने गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं, वंचित और शोषित वर्ग के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान का सपना देखा था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसे ही साकार रूप देने में जुटे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, गरीबों के घर में मुफ्त बिजली कनेक्शन, गरीब को अनाज जैसे काम इसका प्रमाण हैं।

 इस अवसर पर सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक  विजय कुमार पालवासिया ,  रमेश ढाणी माहू ,  मनीष ,  तेज सिंह, डा. योगेश, पंकज शर्मा, पंकज कुमार, संदीप कोकचा, नीरज , हेमंत, धीरज कुमार, जोगेंद्र, कमल, प्रेम कुमार, कमल, मुकेश कुमार, नरेंद्र, प्रदीप, राजेश, राजन, दीपक कुमार, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!