21 सितंबर को होगा भाजपा की प्रदेश स्तरीय सेवा ही संगठन ई-बुक का लोकार्पण

-चंडीगढ़ स्थित  हरियाणा भाजपा कार्यालय पर ओपी धनखड़ करेंगे हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी भाषाओं में ईबुक लांचिंग

चंडीगढ़। लॉकडाउन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्यों पर आधारित  हरियाणा प्रदेश की गसेवा ही संगठनग ई-बुक का लोकार्पण 21 सितंबर को होगा। तीन भाषाओं में तैयार ई-बुक की लांचिंग प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में करेंगे। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे होगा। प्रदेश महामंत्री एवं ई-बुक संयोजक वेदपाल एडवोकेट ने बताया कि इस कार्यक्रम में हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी भाषाओं में तैयार प्रदेश स्तरीय ई-बुक का लोकार्पण होगा। उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई गरीब और जरूरतमंदों की सेवा पर पूरे देश में ई-बुक बनाने का फैसला लिया था। जिसके तहत राष्टÑीय, रा’य, जिला और मंडल स्तर पर ई बुक बनाए जाने का कार्य कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। हरियाणा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश स्तरीय ईबुक बनाकर तैयार कर ली गई है और अब 21 सितंबर को इसकी विधिवत लांचिंग की जाएगी।

 हरियाणा में ईबुक बनाने के लिए प्रदेश स्तर पर  पांच लोगों की टीम बनाई गई है। जिसमें ई-बुक संयोजक महामंत्री वेदपाल एडवोकेट को बनाया गया। इस टीम में आईटी एवं सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक अरुण यादव, आईटी एवं सोशल के प्रदेश सह संयोजक अरविंद सैनी, सह संयोजक श्याम और प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी रणदीप घनघस शामिल है। महामंत्री वेदपाल एडवोकेट ने बताया कि ई-बुक के निर्माण की जिम्मेदारी आई एवं सोशल के प्रदेश सह संयोजक अरविंद सैनी को सौंपी गई है और फिलहाल प्रदेश स्तरीय ईबुक बनकर तैयार हो गई है। यह 33 पेज की बनी है। ई-बुक के निर्माण कार्य की मानिटरिंग कर रहे प्रदेश आईटी प्रमुख अरुण यादव के मुताबिक इस ई-बुक में लॉकडाउन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए भोजन व राशन वितरण, मास्क  निर्माण और वितरण, श्रमिकों की सहायता, कोरोना योद्धाओं के सम्मान के कार्यों के अलावा भाजपा के 40वें स्थापना दिवस, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती के कार्यक्रमों तथा पीएम केयर्स फंड में दिए गए आर्थिक सहयोग को स्थान दिया गया है। ई-बुक को सेवा कार्यों के आंकड़े, फोटो और वीडियो से सजाया गया है।

प्रदेश की ई-बुक बनाकर तैयार करने के बाद आईटी एवं सोशल मीडिया के सह संयोजक अरविंद सैनी ने बताया कि जल्द ही प्रदेश के सभी 22 जिलों और 300 मंडलों की ईबुक भी लांच कर दी जाएगी।

You May Have Missed

error: Content is protected !!