खेत-खलिहान को पूंजीपतियों के हाथ गिरवी रखने का षडयंत्र कर रही खट्टर-दुष्यंत सरकार: सुरजेवाला

सुरजेवाला ने कहा, हरित क्रांति को हराने की घिनौनी भाजपाई साजिश्
तीन काले कानून व मोदी सरकार कोरोना महामारी की तरह

चंडीगढ़। भारतीय राष्टÑीय कांग्रेस के महासचिव रणदीप सिह सुरजेवाला ने शनिवार को कैथल में अपने निवास किसान भवन पर पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया और भाजपा सरकार द्वारा किसानो पर जबरद्स्ती तीन अध्यादेश काला कानून के तौर पर काला कानून थोंपने पर केंद्र की मोदी सरकार व हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार पर हमला बोला। सुरजेवाला ने कहा कि देश के किसान, आढ्ती, मंडी मुनीम, ट्रांस्पोर्टर, मजदूर पर मोदी सरकार व हरियाणा की भाजपा-जजपा ने हमला बोला है।

केंद्र व हरियाणा की भाजपा सरकार किसान को अप्ने ही खेत में मजदूर बनाकर गुलाम बनाना चाह्ते हैं। देश के खेत व खलिहान पर भारतीय जनता पार्टी ने अतिर्क्मण व आक्रमण किया है। भाजपा गरीव, पिछडे व अनुसूचित जाति के इस देश के 30 से 40 करोड खेत मजदूरो की रोजी रोटी छीन रही है। इस देश के 30 करोड किसानो की रोजी रोटी व आजीविका छीन रही है। इस देश के लाखो करोडो आढ्ती,मुनीम,मजदूरो की रोजी रोटी छीनना चाह्ती है मोदी सरकार। देश के इतिहास में पहला ऐसा आक्रमण भाजपा सरकार द्वारा किया गया है जो इससे पहले कभी नही हुआ।

उन्होने कहा कि भारत के भाग्यविधाता व अन्नदाता किसानों को बहुमत वाली बेरहम भाजपा सरकार ने बर्बाद किया और मुट्ठीभर पूंजीपति दोस्तों का सपना साकार किया। देशभर में 62 करोड़ किसान-मजदूर व 250 से अधिक किसान संगठन इन कानूनों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, पर प्रधानमंत्री मोदी सब ऐतराज दरकिनार कर देश को बरगला रहे हैं।

न्नदाता किसान की बात सुनना तो दूर, संसद में उनके नुमाईंदों की आवाज को दबाया जा रहा है और सड़कों पर किसान-मजदूरों को लाठियों से पिटवाया जा रहा है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!