हांसी13 सितम्बर , मनमोहन शर्मा 

 बरवाला विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी भूपेन्द्र गंगवा ने वीरवार को पिपली (कुरुक्षेत्र) में किसानों पर हुए लाठी चार्ज पर अपने जारी बयान में कहा कि किसानों की समृद्धि और खुशहाली के लिए के केन्द्र सरकार को किसान विरोधी तीनों अध्यादेशों को तुरन्त वापस लेना चाहिए व इन तीनों अध्यादेशों ने भाजपा सरकार की किसान विरोधी छवि को उजागर किया है। पिपली में भारतीय किसान यूनियन द्वारा आयोजित रैली में किसान अपने हक के लिए गए थे लेकिन स्वयं को किसानों का हितेशी बताने वाली भाजपा जजपा सरकार ने किसान, मजदूर व आढ़तियों पर लाठियां बरसाकर अपनी ओछी व किसान विरोधी मानसिकता का प्रदर्शन किया है। उन्होंने ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी आवाज उठाने का हक है लेकिन भाजपा सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर किसानों की आवाज को दबाना चाहती है।

कांग्रेस नेता भूपेन्द्र गंगवा ने कहा कि आज भारत खाद्यान्न में तो आत्मनिर्भर है, किन्तु खाद्यान्न पैदा करने वाला किसान मुश्किल में है। देश का अन्नदाता आज सरकार के सामने हाथ पसारे मदद की गुहार लगा रहा है मगर भाजपा सरकार किसानों पर बल का प्रयोग कर उनकी आवजा को दबाना चाहती है क्या ये भाजपा सरकार के राज में किसान व मजदूरों के अच्छे नही बल्कि बुरे दिन आने शरू हो गए है और कहा कि किसानों पर हुए लाठी चार्ज पर भाजपा सरकार द्वारा जो तीन सांसदों के कमेटी बनाई गई है वो मात्र ढोकसला है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा कुमारी सैलजा के निर्देशानुसार 21 सितम्बर को किसान, मजदूर व आढ़तियों के समर्थन में हरियाणा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जिले स्तर धरना प्रदर्शन करेगी।