किसानों पर दर्ज मुकदमें वापिस ले सरकार-प्रदीप चौधरी

-शांतिपूर्ण ढंग से आवाज उठाना भी सरकार ने क्राइम बना दिया

पंचकूला। कालका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से विधायक प्रदीप चौधरी ने पंचकूला जिला के किसानों पर जो मुकदमें दर्ज किए गए है, वो बिलकुल गलत है और सरकार किसानों पर दर्ज मुकदमें वापिस लें। उन्होंने कहा कि रायपुररानी के मौली में पंचकूला जिला के किसान शांतिपूर्ण तरीके एक एकत्रित हुए थे। जिस प्रकार से सरकार किसानों पर तीन अध्याधेश थोप रही है। उनके विरोध में क्या किसान अपनी आवाज भी नही उठा सकता है। यदि ऐसे जबरन किसानों को प्रताडि़त किया जाएगा तो वो सही नही होगा।

कांग्रेस पार्टी 21 सितंबर को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेगी। पहली बात तो सरकार ने जिस प्रकार से किसानों पर लाठियां बरसवाई वो निंदनीय है। उसके बाद भी सरकार की प्रताडऩा नही रूक नही है। अब किसानों पर केस दर्ज करके उन्हें दोहरी पीड़ा दी जा रही है। गठबंधन सरकार खुद तो नियमों को ताक पर रखकर आयोजन करती है। लेकिन जब उसे लगता है कि उसका कोई विरोध कर रहा है तो फिर वो तानाशाही पर उतर आती है। यह सच्चाई है कि आज किसान बहुत ज्यादा सरकार की नीतियों से परेशान है। उसके लिए फसल उगाना बेहद कठिनायों भरा हो गया है। कांग्रेस पार्टी सरकार की इस तानाशाही का डटकर विरोध करती है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!