पंचकूला, 06 सितम्बर। जिला पुलिस ने मोरनी के होटलो में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ के बाद रविवार को विशेष अभियान चलाया। रविवार को मोरनी पर्यटन स्थल पर हुडंदग मचाने वालो पर नकेल कसी। इससे पहले भी मोरनी में एक बड़ा सैक्स रैक्ट हो चुका है। मोरनी क्षेत्र में छूटी वाले दिन बाहर से घूमने वाले शराब पीकर शरारत करते है। जिको लेकर पुलिस ने स्पैशल अभियान चलाया। ताकि हरियाणा को जाना माना मोरनी पर्यटन स्थल मोरनी को क्लीन और ग्रीन बनाया जा सके। लोग मोरनी पर्यटन स्थल पर घूमने आने वाले लोग कानून की उल्ळघना करते है। जैसा की गाड़ियो में शराब पीकर हुडंदग मचाते है।

इसको देखते हुए पंचकूला के सहायक पुलिस आयुक्त राजकुमार ने मोरनी क्षेत्र मे किसी भी प्रकार मोरनी क्षेत्र मे होने वाली गतिविधि पर रोक लगाते हुए व सख्ताई से पेश आते हुए ऐसा गलत करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की है। मोरनी क्षेत्र मे हर शनिवार व रविवार को अलग से पुलिस तैनात की जाती है ताकि आने वाले सैलानियो को किसी भी प्रकार की कोई दुविधा ना हो। रविवार को पंचकूला के मोरनी में भाजपा युवा मंडल ब्लॉक प्रधान के होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। भाजपा नेता व होटल मालिक महेंद्र सिंह सहित 4 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने नकली ग्राहक भेजकर होटल मैनेजर को मौके पर गिरफ्तार किया था।

पंचकूला एसीपी राजकुमार और युवतियों के ब्यान पर पुलिस ने चारों आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। एसीपी राजकुमार की शिकायत पर होटल के मालिक महेंद्र सिंह, मैनेजर ईशम सिंह, सप्लायर हरजीत सिंह और मनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पंचकूला पुलिस ने मौके से दो लड़कियों को भी छुड़वाया। पुलिस ने होटल के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। अभी इस मामले में कई और गिरफ्तारियां होने बाकी है। पंचकूला की जिला अदालत के आदेश पर आरोपी मैनेजर 2 दिन की पुलिस रिमांड पर है।

error: Content is protected !!