परिवार पहचान पत्र अब केवल छह जिलों में बनेंगे

हरियाणा में रहने वाले परिवारों को परिवार पहचान पत्र देने की प्रक्रिया पूरे प्रदेश में शुरु की गई थी, लेकिन सर्वर के बिजी होने के कारण काम नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते अब विभाग ने छह जिलों में इसे पहले पूरा करने का फैसला किया है। प्रदेश के छह जिलों में यह काम होगा, उसके बाद आगे की जिलों में प्रक्रिया शुरु होगी।

पहले चयनित 6 जिलों में फरीदाबाद, पंचकूला, जींद, गुड़गांव, पलवल व हिसार हैं। इनमें सोमवार से बुधवार तक स्कूलों में यह कार्य होगा, जबकि गुरुवार से शनिवार तक पंचायत घर, अस्पताल या फिर अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पीपीपी बनेंगे। अब पूरे प्रदेश के जिलों को एक साथ इस कार्य में नहीं जोड़ा जाएगा। पहले 6 जिले, फिर 5, फिर 5 और बाद में 6 अन्य जिलों में यह कार्य होगा।

क्या है परिवार पहचान पत्र योजना ?

‘परिवार पहचान-पत्र’ पूरे परिवार को एक विशिष्ट पहचान प्रदान करेगा और इसमें शीर्ष पर परिवार के मुखिया का नाम होगा। परिवार के सदस्य का नाम उसके जन्म के तुरंत बाद परिवार पहचान-पत्र में जोड़ दिया जाएगा और लड़की की शादी के बाद उसका नाम उसके ससुराल के परिवार पहचान-पत्र में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

You May Have Missed

error: Content is protected !!