भिवानी/मुकेश वत्स  

युवा कल्याण संगठन के संरक्षक कमल सिंह प्रधान ने तोशाम क्षेत्र के खेतों में जाकर किसानों की बर्बाद हुई फसलों का निरीक्षण किया तथा प्रदेश सरकार से मांग की कि किसानों की बर्बाद फसलों का तुंरत मुआवजा दिया जाए। कमल प्रधान आज शुक्रवार को तोशाम क्षेत्र के खेतों में पहुंचे तथा उन्होंने देखा कि किसानों की फसल किसी अज्ञात बीमारी की चपेट में आने से बर्बाद हो रही है। कमल प्रधान ने प्रदेश सरकार से मुआवजे देने की मांग करते हुए कहा कि इन दिनों किसानों की फसल किसी अज्ञात बीमारी की चपेट में आने से नष्ट हो रही है।

उन्होंने कहा कि कभी बारिश, कभी ओलावृष्टि, कभी टिड्डी दल तो अब ये अज्ञात बीमारी ने किसानों को तबाह कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज देश के अन्नदाता की ऐसी स्थिति है कि देश के हर नागरिक का पेट भरने वाला किसान खुद भूखा सोने की कगार पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया व कृषि मंत्री को किसानों की इस समस्या की ओर ध्यान देना चाहिए तथा किसानों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।

error: Content is protected !!