भिवानी/शशी कौशिक 

जिला भिवानी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष शंकर धूपड़ा का स्वागत कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय सजग भारत मजदूर यूनियन के प्रदेश कार्यालय में किया गया। जिसकी अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश जांगड़ा व यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रमेश चौपड़ा रिवासा ने संयुक्त रूप से की। उन्होंने मजदूरों के कामों में आ रही बाधा से जिलाध्यक्ष को अवगत करवाया और जिला अध्यक्ष ने मजदूरों की समस्याओं को हल करवाने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शंकर धोपड़ा ने सरकार द्वारा किसान, मजदूरों की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार किसान व मजदूरों की हितैषी है। उन्होंने मजदूरों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हुई हैं। जिनका फायदा उन्हें लगातार मिल रहा है। किसानों को भी उनकी फसलों के अच्छे भाव मिल रहे हैं।  हरियाणा प्रदेश ओबीसी मोर्चा की प्रभारी प्रियंका धूपड़ा का भी यूनियन सदस्यों ने सम्मानित किया। हरियाणा मजदूर सभा के एचएमएस रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ के जिला अध्यक्ष पवन जांगड़ा भी  विशेष तौर पर उपस्थित थे।

error: Content is protected !!