शाम होते ही शहर की सड़को पर आवारा पशुओं का कब्जा

रोजाना दर्जनों लोग हो रहे चोटिल

पंचकूला। शहर को आवारा पशु मुक्त बनाने के प्रशासन व नगर निगम के दावे खोखले साबित होते जा रहे है। शाम होते ही शहर की सड़को पर आवारा पशुओं की कब्जा हो जाता है। जिसके कारण रोजाना दर्जनों लोग चोटिल हो रहे है। जिसके कारण शाम को सड़क पर आने को लेकर लोगों की चिंता बढने लगी है।

सेक्टर 26 में नगर निगम की अनदेखी का खामियाजा लोगो को भुगतना पड रहा है, यहां पर आए दिन कोई न कोई घटना होती रहती है, कही सड़को की खस्ता हालात और कहीं पर आए दिन आवारा पशूओं द्वारा लोगो पर हमला किया जा रहा है। सेक्टर 26 पंचकूला हाउसिंग बोर्ड निवासी राजेंदर सिंह पर एक सांड ने हमला कर दिया। जिसके कारण वह बुरी तरह घायल हो गए। आवारा सांड शहर में कई लोगो को घायल कर चुके है। प्रसासन व नगर निगम उस तरफ  ध्यान नहीं दे रहे है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!