राजीव गांधी का 76वां जन्मदिन युवा कांग्रेस ने सदभावना दिवस के रूप में मनाया, कांग्रेस ने सैकड़ों पौधे वितरित किए

भिवानी/शशी कौशिक  

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का 76वां जन्मदिन युवा कांग्रेस द्वारा सदभावना दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस युवा जिला अध्यक्ष अभिजीत लाल सिंह ने एसएसडी स्कूल में पौधा रोपण करके  किया गया। कार्यक्रम में जनसाधारण को जामुन, बेलपात्र, तुलसी, अनार, अमरूद समेत सैकड़ों फलदार, फुलदार व छायादार पौधे वितरित कर पेड़ लगाओ जीवन बचाओ अभियान का शुभारंभ किया।

युवा जिला अध्यक्ष अभिजीत लाल सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया ईआईए 2020 ड्राफ्ट पर्यावरण विरोधी है। ईआईए 2020 का मतलब है पर्यावरण पर पैसे की जीत और पारदर्शिता पर मुनाफाखोरी की जीत। एनवायरमेंट इंपैक्ट असेसमेंट नोटिफिकेशन 2020 भारत के पारिस्थिक तंत्र की सुरक्षा, पर्यावरण, जीव जंतुओं एवं वनस्पति, लाखों गरीब आदिवासी एवं वंचित वर्ग केलोग तथा भविष्य की पीढिय़ों के कल्याण पर सीधा हमला है। ईआईए 2020 के खिलाफ भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से आपत्तियां दर्ज करवाई हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के द्वारा एक अध्यादेश के माध्यम से पर्यावरण कानूनों में बदलाव लाया जा रहा है जोकि देश के लिए पर्यावरण की दृष्टि से विनाशकारी साबित होगा। उन्होंने स्व. राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजीव गांधी भारत में सूचना क्रांति के जनक माने जाते हैं। देश के कंप्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रांति का श्रेय उन्हें जाता है। देश के विकास में राजीव गांधी द्वारा दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

error: Content is protected !!