देश में संचार क्रांति राजीव गांधी की ही देन हैः विधायक प्रदीप चौधरी

कहा राजीव गांधी ने ज़मीन पर ही नहीं, बल्कि दिलों पर भी हुकूमत की. राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने वितरीत किए फल व मिष्ठान 

पंचकूला।  कांग्रेस द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती पर फलो व मिष्ठान का वितरण किया गया। इस दौरान अपने संबोधन में कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री  राजीव गांधी आधुनिक भारत के जनक थे, जिन्होंने देश को कंप्यूटर का तोहफा दिया था। आज हम लोग स्मार्ट फोन का इस्तेमाल कर दुनिया भर से कनेक्ट रहते हैं।

भारत में मोबाइल फोन लाने का काम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने किया। चौधरी ने कहा कि  राजीव गांधी युग दृष्टा थे। उनकी सोच थी कि भारत व भारत के नौजवान विश्व में अपना नाम ऊंचा करें। 18 वर्ष के नौजवानों को वोटिंग अधिकार देना पंचायती राज व्यवस्था लागू करना, सूचना व कम्प्यूटर के क्षेत्र में प्रगति स्व. गांधी की ही सोच थी। चौधरी ने कहा कि आज यदि स्व. गांधी जीवित होते तो भारत की तस्वीर कुछ और होती। चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी ने ही साल 1985 में सबसे पहली बार राम मंदिर के ताले खुलवाए थे और 1989 को “शिलान्यास” की मंजूरी देकर रामलला के जन्मस्थान पर मंदिर बनवाने की पहल की थी।

उन्होने कहा कि कुछ लोग ज़मीन पर राज करते हैं और कु्छ लोग दिलों पर। मरहूम राजीव गांधी एक ऐसी शख़्सियत थे, जिन्होंने ज़मीन पर ही नहीं, बल्कि दिलों पर भी हुकूमत की। वह भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन हमारे दिलों में आज भी ज़िंदा हैं।कहा कि उनका भाषण सुनने के लिए लोग घंटों इंतज़ार किया करते थे। उन्होंने अपने प्रधानमंत्री काल में कई ऐसे महत्वपूर्ण फ़ैसले लिए जिसका असर देश के विकास में देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

You May Have Missed

error: Content is protected !!