पंचकूला,16 अगस्त। आम आदमी पार्टी की जिला पंचकूला ईकाई ने अपने मुख्य संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन मनाया। पार्टी ने इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने बड़ी मेहनत और शिद्दत से पार्टी को आगे बढ़ाने का प्रण लिया और मेंबरशिप अभियान को भी आगे जारी रखने का भी प्रण किया।

इस मौके पर जिला प्रधान सुरेंद्र राठी ने केक काटा और अरविंद केजरीवाल के चित्र को को भी केक खिलाया। उसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाई भी बाटी। इस अवसर पर पार्टी के संगठन मंत्री ईश्वर सिंह वह बलजीत सिंह बल्ली वह सभी साथियों ने न केजरीवाल की दीर्घायु की कामना की इस मौके पर जिला प्रधान सुरेंद्र राठी, संगठन मंत्री ईश्वर सिंह, उपाध्यक्ष नसीब सिंह, विधानसभा अध्यक्ष बलजीत सिंह बल्ली, कृपाल सिंह, प्रवीण कुमार, नवीन चौहान, दीपक जाडली, हसनैन अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!