-स्मृति चिन्ह के साथ पीपल के पौधे किए भेंट
-परिवारजनों को पौधों की देखभाल करके बड़ा करने का किया अनुरोध

गुरुग्राम। सामाजिक मुद्दों को लेकर समाज में जागृति लाने का काम करने वाली संस्था द हार्मनी ऑफ राइड (थोर) समूह ने इस बार कोरोना महामारी के बीच स्वतंत्रता दिवस एक अलग अंदाज में मनाया। समूह के सदस्यों ने एनसीआर क्षेत्र में स्वतंत्रता सेनानियों के घरों पर जाकर उन्हें सम्मान दिया। जो सेनानी दुनिया में नहीं हैं, उनके परिजनों को सम्मानित किया।

थोर समूह के संस्थापक अजीत शर्मा के मुताबिक उनका यह समूह बाइकर्स का समूह है। बाइकर्स सामान्य तौर पर लम्बे रूटों पर मौज-मस्ती करने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनके समूह ने इस सबसे हटकर काम किया है। सामाजिक सरोकारों से उनकी टीम के सदस्य जुड़े हैं। समय-समय पर सामाजिक मुद्दों के प्रति समाज में जागृति जाने का काम उनकी टीम करती है। अब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कोरोना महामारी के बीच सभी नियमों को मानते हुए संस्था ने आजाद हिंद फौज के स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया। उन्होंने अपने इस अभियान को नाम दिया-थोरियंस इन सर्च ऑफ द अनसंग हीरोज।

थोर के सदस्य दिल्ली बॉर्डर स्थित डेरा गांव पहुंचे। वहां पर उन्हें आजाद हिंद फौज के सिपाही रहे श्री राजे राम के परिवार से मिलने का मौका मिला। गांव की चौपाल में नेताजी सुभाषचंद्र बोस के अंगरक्षक रहे राजे राम के 5 पुत्रों व अन्य परिवारजनों से मुलाकात हुई। डेरा गांव निवासी नरेंद्र भाटी के सहयोग से स्वतंत्रता सेनानी श्री राजे राम का यहां सम्मान किया गया। साथ में पीपल का पौधा भी भेंट किया गया। इसके बाद स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय भागमल के घर थोर की टीम पहुंची और सम्मान दिया। स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय खचेड़ू के घर उनकी बहु से टीम के समस्य मिले और सम्मान दिया। बहु ने अपने ससुर के जीवन से जुड़ी बातों को सांझा किया। साथ ही बताया कि उनके ससुर का आजादी के समय जब कुछ पता नहीं चला तो उनका शास्त्र अनुसार अंतिम संस्कार की हर कार्यवाही की गई। कई वर्षांे बाद वे अपने घर लौट आए। तब परिवार की खुशी का कोई ठिकाना न था। स्वर्गीय मुंशीराम के घर भी थोर की टीम पहुंची। 1971 की लड़ाई में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। दोनों बेटे भी सेना में रह चुके हैं। डेरा गांव में ही स्वर्गीय हरज्ञान के घर भी टीम के सदस्य पहुंचे और उनके पुत्र व पौतों से मिले। सभी के घरों पर संस्था ने मिठाई, गिफ्ट और पीपल का पौधा भेंट किया।

error: Content is protected !!