सोहना।बाबू सिंगला

सोहना कस्बे में एक कंपनी ने जबरन हरे भरे पेड़ों को कटवा डाला है। उक्त पेड़ वर्षों से लगे हुए थे। जिनकी संख्या करीब एक दर्जन बताई जाती है।सूत्र बताते हैं कि ये पेड़ कंपनी के प्रोजेक्ट में दिक्कत कर रहे थे।उक्त कंपनी बिल्डिंग बनाने का काम करती है।

वहीं वन विभाग ने आजतक भी कंपनी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की है।ऐसा होने से विभाग के खिलाफ उंगलियां उठनी शुरू हो गई हैं। एक ओर जहाँ सरकार व प्रशासन पेड़ लगाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रही है वहीं दूसरी ओर कस्बे के दोहला मार्ग पर स्थित एक बिल्डर ने हरे भरे पेड़ों को जेसीबी से कटवा डाला है।जिनकी संख्या लगभग एक दर्जन है। ऐसे पेड़ काफी पुराने थे।जो लोगों को ऑक्सिजन व छाया प्रदान करते थे। विदित है कि एकम होम्स कंपनी बिल्डिंग बनाने का काम करती है। आरोप है कि कंपनी ने जबरन अपने फायदे के लिए पेड़ों को काट डाला है। पेड़ों को कटवाने में वन विभाग की भूमिका को संदिग्ध माना जा रहा है।

वही खबर लिखे जाने तक सभी पेड़ काटने के बाद बिल्डर की साइट पर पड़े हैं।विभाग ने अभी तक भी कंपनी के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही नही की है।