गुरुग्राम : राष्ट्रीय सामाजिक समरसता संगठन के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राज सिंह रावल ने हरियाणा प्रदेश इकाई का विस्तार करते हुए प्रताप सिंह नागर को नियुक्ति -पत्र देकर प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

अपने सम्मान में श्री नागर ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है,उनको वो बखूबी निभाएंगे।ओर संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश के गांव-गांव,घर-घर जाकर संगठन के बारे में लोगों को जोड़ा जाएगा।उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज मे फेल रही सामाजिक कुरूतियों जैसे नशे आदि को जड़ से समाप्त करने में भी संगठन वचनबद्ध है।उन्होंने कहा कि संगठन हरियाणा प्रदेश में काफी अच्छा कार्य करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष की भी सराहना की।

प्रदेश अध्यक्ष राज सिंह रावल ने बताया कि जल्द ही पूरे हरियाणा इकाई के गठन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।इस अवसर पर बाबूलाल यादव बिनोला, किशन लाल डोई, भारत डोई, जगबीर राठी,धीरज राठी,छत्तरपाल बैंसला,हरीश गर्ग,मोक्ष शर्मा,सुनील नागर, डी. सी.बोकन,रामबीर सिंह,सुरेश ठाकरान,सुरेन्द्र सिंह,पंकज कटारिया,अर्जुन सिंह,देवेश लवानिया,रजित यादव सहित तमाम संगठन से जुड़े लोग मौजूद थे।

error: Content is protected !!