भिवानी।  आज मंगलवार दोपहर बाद कार में सवार होकर आए दो युवकों ने भिवानी जिले के गांव सैय में कॉस्मेटिक दुकानदार को गोली मार दी। गोली दुकानदार के पेट में लगी। फिलहाल गोली मारने वाले कौन थे। क्यो मारी गोली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं गोली लगने के बाद परिजनों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर होने की वजह से चिकित्सकों ने पीजीआई रेफर कर दिया। परिजनों घायल को हिसार ले गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब डेढ बजे गांव सैय में सुभाष अपनी कॉस्मेटिक की दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान कार में सवार होकर दो युवक आए। दुकानदार कुछ समझ पाता कि इससे पहले कार से उतरे दोनों युवकों में से एक ने उसको गोली मार दी। गोली दुकानदार के पेट में लगी। परिजन घायल को उसी वक्त अस्पताल ले आए। चिकित्सकों ने उपचार शुरू कर दिया। दूसरी तरफ मामले की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस गांव सैय पहुंची। पुलिस ने परिजनों से इस बारे में जानकारी ली।

फिलहाल पुलिस इस मामले को पुराने मामले से जोड़कर देख रही है। साथ ही पुलिस ने दूसरे पहलूओं से भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार विगत में दुकानदार का किसी व्यक्ति के साथ तू-तड़ाक हुई थी। दूसरी तरफ सूचना मिलते ही पुलिस गांव सैय में पहुंची और गांव के लोगों से इस बारे में जानकारी ली। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है