कोविड-19 महामारी से बचाव के चलते स्वतंत्रता दिवस समारोह में नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

भिवानी/मुकेश वत्स  

कोविड-19 महामारी संक्रमण के चलते इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह विशेष सुरक्षा के तहत आयोजित किया जाएगा। सरकार की हिदायतों के अनुरूप समारोह में ऐतिहात के तौर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, पीटी, डंबल व लेजियम शो शामिल नहीं होगें। सुबह 8.58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा तथा नौ बजे राष्ट्रीय गान की धुन के साथ ध्वजारोहण किया जाएगा।

जिला स्तरीय समारोह स्थानीय भीम खेल परिसर में आयोजित होगा। समारोह विधानसभा के उपाध्यक्ष रणवीर सिंह गंगवा मुख्य अतिथि होंगे। उपायुक्त ने ये जानकारी अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए दी। उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी से बचाव के लिए सरकार ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के लिए विशेष हिदायतें दी हैं, जिनकी पालना करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस बार समारोह बहुत ही सीमित किया गया है। महामारी संक्रमण से बचाव के मद्देनजर सांस्कृतिक कार्यक्रम और पीटी, डंबल व लेजियम शो शामिल नहीं किए जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि जिला मुख्यालय की तरह ही जिला में सभी उपमंडल स्तर पर समारोह आयोजित होंगे।

मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के बाद परेड का निरीक्षण किया जाएगा। परेड निरीक्षण के बाद मुख्य अतिथि का संबोधन होगा। उसके बाद मार्च पास्ट की टुकडिय़ां राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए मंच के सामने से गुजरेंगी। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन होगा। मार्च पास्ट में भी केवल पांच ही टुकड़ी शामिल होंगी।

You May Have Missed

error: Content is protected !!