चंडीगढ़।राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा रक्षाबंधन के पर्व पर पंजाब अध्यक्ष रेश्मा रानी की संयोजकता में आनलाइन राखी महोत्सव का आयोजन किया। इस आयोजन में सभी बहनों से एक एक खत जोकि अपनी लिखाई में लिखना था मांगा गया था जिसमे बहनों ने भाई के पास ना जाने का दुख और राखी ना बांधने की बेचैनी जाहिर करनी थी। दूसरे क्रम में इसी खत को पढ़ते हुए एक वीडियो बनाकर संयोजक के पास भेजनी थी।

संयोजक रेश्मा के पास काफी सारी वीडियो आयी जिनमें भाई से ना मिलने का दर्द और पुरानी यादों की खुशियां भरी थी। निर्णायक मण्डल ने बड़ी ही गहनता से वीडियो की जांच करके परिणाम निकाला। प्रथम स्थान पर रंजीत कोर ओर सोनिया मनचन्दा, द्वितीय स्थान पर डिम्पल गर्ग, रेखा मिश्रा, तृतीय स्थान पर ममता पंचोली, मानसी तिवारी चतुर्थ स्थान पर कुसुम लता, रिया अग्रवाल पंचम स्थान पर हर्षा बनोदे, रूप छटे स्थान पर नीलम चौधरी, प्रतिभा शर्मा सातवें स्थान पर सुमिता शर्मा, धारणा अवस्थी, आठवें स्थान पर उर्मिला सिंह, रेखा महाजन नोवे स्थान पर अलका शुक्ला रहीं।

संगठन की संरक्षक बड़ी बहन चित्रलेखा शर्मा, राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति सैनी,राष्ट्रीय महासचिव टाटा शोभा व साध्वी रानी नाथ व संगठन के सभी राष्ट्रीय, प्रदेश, जिले के पदाधिकारियों ने सभी विजेताओं को बहुत बधाई व शुभकामनाएं दी।

error: Content is protected !!