रमेश गोयत

पंचकूला,  03 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंचकूला में सोमवार को रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में म्हारा हरियाणा, हरा भरा हरियाणा मुहिम का किया शुभारंभ। इस मुहिम के तहत पंचकूला के सेक्टर 5 में किया पौधारोपण। इस मौके पर हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष व पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता भी मौजूद थे। साथ ही हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, केंद्रीय  जलशक्ति व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया, भाजपा संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, पंचकूला भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा भी  मौजूद रहे। ये अभियान सोमवार  रक्षा बंधन से शुरू होकर 16 अगस्त को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पूण्यतिथि तक चलेगा। भाजपा के पर्यावरण को समर्पित इस अभियान के प्रदेश संयोजक के तौर पर पूर्व विधायक पवन सैनी को जिम्मेदारी सौपी गई है।

 5 लाख पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

इस अभियान में कार्यकर्ताओं को पौधे लगाकर सेल्फेी विद ट्री के नाम से सोशल मीडिया पर अपनी और अपने लगाए गए पौधे की फोटो को भी वायरल करना है। यह अभियान जिला, मंडल और फिर बूथ स्तर तक चलाया जाएगा, इस पूरे अभियान के अंतर्गत 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य भाजपा द्वारा लिया गया है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को प्रत्येक मंडल पर 1500 पौधे और हर एक बूथ पर कम से कम 25 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं को केवल पौधे लगाने मात्र से ही नहीं संतुष्ट होना है अपितु उस पौधे पर रक्षा सूत्र बांधकर उसकी सुरक्षा का भी प्रण लेना है।

error: Content is protected !!