मनोहर सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए है कृत संकल्प: बबीता तंवर

भिवानी/शशी कौशिक

 भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता तंवर ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा रक्षा बंधन के पर्व पर महिलाओं के उत्थान के लिए की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं का स्वागत किया गया है। अपने निवास पर कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समुह को अपना कार्य करने के लिए 5 लाख रूपए तक का ब्याज मुक्त ऋण देन की घोषणा की है। उस पर स्टांप शुल्क पहले से ही खत्म कर दिया गया है। सरकार ने महिलाओंं के लिए अब पूरे प्रदेश में एक कॉलेज की दूसरे कॉलेज से दूरी 15 किलोमीटर हो गई है। प्रदेश सरकार हर दस किलोमीटर के दायरे में एक कॉलेज खोलने को लेकर कटिबद्ध है।

मनोहर सरकार ने आज हरियाणा प्रदेश में दस महिला कॉलेज खोलन की घोषणा की है, जो कि महिलाओं के लिए घोषणा मील का पत्थर साबित होगी। भिवानी जिले ईशरवाल गांव में भी महिला कॉलेज खुलेगा। सरकार ने इसके अलावा महिला उत्थान के लिए पूरे प्रदेश में 31 महिला थाने महिलाओं को न्याय दिलवाने के लिए खोले हैं। पुलिस विभाग ने महिलाओं के छह फीसदी महिला पुलिसकर्मियों की संख्या को बढ़ाकर 10 प्रतिशत किया है। इसे 15 फिसदी करने की घोषणा है। इनमें कांस्टेबल और महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल होंगी।

You May Have Missed

error: Content is protected !!