भिवानी/शशी कौशिक

 प्रेम दिवानी एक लडक़ी को अपनी पढ़ाई के दौरान एक युवक के प्यार हो गया। परन्तु इस प्यार में एक बार तो उनकी जाति आड़े आई। लेकिन दोनों ने दिल्ली कोर्ट में जाकर विवाह कर लिया। विवाह के बाद कुछ समय तो ठीक रहा लेकिन बाद में आरोप है कि युवक ने लडक़ी को मारना पीटना शुरू कर दिया। अब यह आरोप है कि महिला को उसके पति ने उससे जबरदस्ती सुसाइड नोट भी लिखवा लिया। महिला का अब भिवानी के सरकारी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

घटना बारे मिली जानकारी के अनुसार भिवानी जिले के गांव धारनवास निवासी शर्मिला का विवाह गांव ढाब ढाणी निवासी अमित के साथ हुआ था। दोनो ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद पहले सब कुछ ठीक चला लेकिन अब आरोप लगाया जा रहा है कि अमित, शर्मिला के साथ मारपीट करता था। 24 जुलाई को शर्मिला व उसके पति के साथ विवाद हुआ। शर्मिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे मारपीट कर घर से बाहर फेंक दिया। जब उसे होश आया तो वह सरपंच के घर पर थी। सरपंच के फ़ोन से उसने जुई थाने में फ़ोन पर सूचना दी। पुलिस ने शर्मिला को हॉस्पिटल पहुंचाया।

शर्मिला ने बताया 15 अक्टूबर 2016 को उनका विवाह  कोर्ट में हुआ था। विवाह के बाद से लगातार उसके साथ मारपीट होती रही है। गृहस्थी बचाने के लिए वह सब सहन करती रही। शादी के बाद उसके 2 बच्चे भी हुए। अब मारपीट इतनी बढ़ गई कि उससे जबरदस्ती सुसाइड नोट भी लिखवा लिया। उसने अब इस मामले की शिकायत जुई थाने में की है। फिलहाल शर्मिला घायल अवस्था मे हॉस्पिटल में भर्ती है। वही डीएसपी वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत आई है। मामला घरेलू हिंसा से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि मामला घरेलू हिंसा से जुड़ा है।

error: Content is protected !!