अम्बाला छावनी एयरबेस के बेड़े में राफेल जेट शामिल होना गर्व की बात: अनिल विज

चंडीगढ़। अम्बाला छावनी एयरबेस के बेड़े में पांच राफेल जेट शामिल होना अम्बाला और पूरे देश के लिए बहुत गर्व की बात है। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने इसे ऐतिहासिक दिन करार देते हुए कहा कि एक नया इतिहास रचा गया है। वायुसेना के बेड़े में फाइटर प्लेन का सरताज राफेल जो सब सुविधाओं से संपन्न है के भारत आने पर और अंबाला छावनी की धरती पर पहुंचने पर हर हिंदुस्तानी फक्र महसूस कर रहा है।

गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। आज हर आदमी अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। विज ने बताया कि अम्बाला छावनी पहले से ही महत्वपूर्ण एयरबेस रहा है। 1965 और 1971 की लड़ाई में यहां से महत्वपूर्ण भूमिका अदा की गई है। विज ने कहा कि जगुआर का स्क्वाड्रन भी यहीं पर आया था। विज ने कहा कि नॉर्थ इंडिया का बहुत ही स्ट्रैटेजिक और महत्वपूर्ण एयरबेस है, अब इस बेड़े में राफेल के जुड़ जाने से इसकी ताकत और भी ज्यादा बढ़ गई है। हमारे दुश्मन देश जो हमारी सीमाओं पर छुटपुट घटनाएं करते रहते हैं, मुझे उम्मीद है कि राफेल के आने से उनको डर हो जाए और वह ऐसी शरारत करने से बाज आ जाएं।

राफेल के भारत की धरती पर कदम रखते ही चाइना ने बयान दिया है कि वह नए सिरे से एक और कमांडर वार्ता करने को तैयार हैं पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा कि मोदी की जो नीतियां हैं और जो सिंह गर्जना है उसका ही नतीजा है कि पड़ोसी अपनी सीमाओं में रहते हैं और सीमा लांघने की जुर्रत नहीं करते।

You May Have Missed

error: Content is protected !!