भिवानी/मुकेश वत्स

 राष्ट्रीय साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष एवं चंडीगढ़ साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष साहित्य सृजक माधव कौशिक को प्रैस काऊंसिल ऑफ इंडिया का सदस्य मनोनीत किया गया है। उत्तरी क्षेत्र के माधव कौशिक ऐसे साहित्यकार हैं, जिनको प्रैस काऊंसिल ऑफ इंडिया का सदस्य बनाया गया है। इनका नाम राष्ट्रीय साहित्य अकादमी के अध्यक्ष की ओर से उनका नाम मनोनयन के लिए भेजा गया है। प्रैस काऊंसिल ऑफ इंडिया के लिए पूरे देश से साहित्य के क्षेत्र से एक व्यक्ति को चुना जाता है।

भिवानी मूल के माधव कौशिक कविता, गजल, कहानिया और अनुवाद की 36 से अधिक पुस्तकें छप चुकी हैं। कौशिक अभी तक शिरोमणी हिन्दी साहित्य सम्मान, महा कवि सुरदास सम्मान, हंस कविता सम्मान, रविन्द्रनाथ वाशिष्ठ सम्मान, राजभाषा रत्न, अखिल भारतीय बलराज साहनी पुरस्कार जैसे राष्ट्रीय स्तर के सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं। उन्होने दुबई और मैक्सिको में दो बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विश्व कवि सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है।

जर्नलिस्ट क्लब भिवानी ने माधव कौशिक को बधाई संदेश प्रषित किया है। इस संदेश में कहा गया है कि उनको मिले इस सम्मान पर भिवानी के हर नागरिक को गर्व है। क्लब के प्रधान ईश्वर धामु ने बताया कि जर्नलिस्ट क्लब भिवानी बहुत जल्द माधव कौशिक का सम्मान करेगा। उन्होने बताया कि माधव ने लेखन कार्य अपने कालेज के समय से ही प्रारम्भ कर दिया था। भिवानी से अपनी शिक्षा पूरी करने के पश्चात वे चंडीगढ़ चले गए थे। भिवानी निवासियों के लिए इससे अधिक गौरव और सम्मान की बात क्या हो सकती है कि माधव कौशिक के साहित्य पर पंजाब विश्वविद्यालय के चार छात्र पीएचडी कर रहे हैं।

error: Content is protected !!