-कांग्रेस डूबता हुआ जहाज

अशोक कुमार कौशिक

नारनौल। भविष्य में प्रदेश में होने वाले बरोदा उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को कांग्रेस की लोकप्रियता का पता चल जाएगा। बरोदा उपचुनाव में भाजपा जजपा प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत हासिल करेगा। उक्त बातें रविवार को प्र्रदेश के सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने जिला पार्षद राजेश मांदी के फार्म हाऊस पर कही। इससे पूर्व श्री यादव ने अपने आवास पर कारगिल युद्व में शहीद हुए वीर जवानों को याद किया व उनकों नमन किया।

उन्होंने कहा कि बरोदा उपचुनाव केन्द्र व प्रदेश की सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के बलबूते पर जीतेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक डूबता हुआ जहाज है जिसमें कोई भी नेता ठहराना नहीं चाहता। पड़ोसी प्रदेश राजस्थान में भी कांग्रेस की गुटबाजी चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार प्रभावी तरीके से कार्य कर रही है जिसके चलते कोरोना  पेशेंट का रिकवरी रेट तेजी से बढ़ रहा है।  उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस को लेकर सावधानी बरतने की अपील की। 

इसके बाद मंत्री ओमप्रकाश यादव ने गांव पटीकरा में ब्रंमा देवी पत्नी दीपचन्द,गांव खानपुर में पूर्व सरपंच श्योचन्द, गांव मांदी में सेवानिर्वत इन्सपेक्टर बीर सिंह व गांव जाखनी मेंं सुरजभान मास्टर के निधन पर शोक व्यक्त किया व दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान देने की भगवान से विनती की। इस मौके पर जिला पार्षद राजेश यादव,सतीश जोगी प्रदेश उपाध्यक्ष जोगी समाज,जितेन्द्र जोगी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

error: Content is protected !!