पुनहाना कृष्ण आर्य

भाजपा के  नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ को पुनहाना के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष खिलोनी राम के नेतृत्व में रोहतक कार्यालय जाकर बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुन्हाना  आने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं को जल्द ही पुनहाना आने का आश्वासन दिया।             

 भाजपा मंडल अध्यक्ष खिलौनी राम ने बताया कि पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ के प्रदेश अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में पूरा जोश है। प्रदेश भर के कार्यकर्ता उन्हें बधाई दे रहे हैं। उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ता केंद्रीय तथा प्रदेश नेतृत्व को विशेष धन्यवाद करते  है। उन्होंने बताया कि पुनहाना के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को पुनहाना आने का निमंत्रण दिया है। जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए जल्द ही पुनहाना आने की बात कही। इस अवसर पर पिनगवां मंडल अध्यक्ष मनीष यादव एडवोकेट मनीष गर्ग, उमेश सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। 

error: Content is protected !!