भिवानी जिले में 19 कोरोना पॉजिटिव हुए ठीक, 8 नये कोरोना पॉजिटिव केस आए

भिवानी/मुकेश वत्स

 भिवानी जिले में आज वीरवार को 8 कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए है,  जिनमें से 1 रूद्रा कालोनी भिवानी से, 4 हालु बाजार पतराम गेट से, 1 दादरी गेट भिवानी से, 1 मुढ़ाल से तथा 1 नजदीक दिनोद गेट चौकी भिवानी से है। अब तक जिले में कुल 742 कोरोना पॉजिटिव हो चुके है, जिसमें से 680 ठीक हो चुके है। अब जिले में कोरोना के 57 एक्टिव केस है। जिले से 350 सैम्पल लिए जा चुके है। जिले में वीरवार को 19 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए है।

सिविल सर्जन डाक्टर जितेन्द्र कादयान ने बताया कि भिवानी जिले में वीरवार को 8 कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए है। जिनमें से 1 रूद्रा कालोनी भिवानी से 51 वर्षीय व्यक्ति है, जो कि दिल्ली में प्राईवेट फाईनेंस कम्पनी में कार्य करता है। यह 20 जुलाई को भिवानी आया था। 4 हालु बाजार पतराम गेट से 39 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय महिला, 22 वर्षीय लडक़ी तथा 6 वर्षीय लडक़ी है। ये सभी एक ही परिवार से है तथा मुम्बई से भिवानी 20 जुलाई को आए है। 1 दादरी गेट भिवानी से 37 वर्षीय व्यक्ति है जो कि भिवानी मे निजी कम्पनी में मैडिकल रिप्रजनटिव का कार्य करता है। यह कार्य के लिए रोहतक और दादरी गया था। यह रणबीर हस्पताल, चुघ हस्पताल तथा मोनिका गोयल हस्पताल में भी गया था। एक मुढ़ाल से 22 वर्षीय लडक़ा है, जो कि विधार्थी है। इसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नही है तथा एक नजदीक दिनोद गेट चौकी भिवानी से 38 वर्षीय व्यक्ति है जिसकी बजरंग बली कालोनी रोहतक रोड भिवानी मेेे कैनफक्शनरी की दुकान है जिसका पब्लिक डिलिंग का कार्य है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!