अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा 25 को करेगा पूरे प्रदेश में जिला स्तरीय प्रदर्शन

भिवानी/मुकेश वत्स

 अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ ने आज पूरे प्रदेश में भारतीय मजदूर संघ के 66वें स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया। भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक श्रद्वेय दंतोपत ठेंगड़ी को शताब्दी वर्ष पर पुष्पांजलि दी।

इस दौरान अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा के भिवानी जिला अध्यक्ष राजकुमार पंघाल  ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ से संबंधित औद्योगिक इकाईयों का सरकार जगाओ सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत कर्मचारियों और मजदूरों के हो रहे शोषण के विरुद्ध सरकार को जगाने और सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन चल रहे। जिसमें 25 जुलाई को विद्युत और रोडवेज विभाग  पूरे प्रदेश मे जिला स्तर प्रदर्शन कर अपना विरोध प्रकट करेगे।

इसमें अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा सभी जिलों में बढ़ चढक़र भाग लेगा और प्रदेश और केंद्र सरकार को कर्मचारी और मजदूर विरोधी फैसले वापस लेने पर विवश करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन हरियाणा सरकार से मांग करता हैं कि निजीकरण की नीतियों को छोडक़र जल्द से जल्द विद्युत विभाग में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को ठेकेदार से मुक्त करते हुए पूरे प्रदेश में हरियाणा एक हरियाणवी एक की तर्ज पर एक स्टेट एक रेट देते हुए रोजगार सुरक्षित करे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!