Haryana Chief Minister Mr. Manohar Lal addressing Digital Press Conference regarding preparedness to tackle Covid-19 in the State at Chandigarh on March 23, 2020.

चंडीगढ़, 22 जुलाई- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की भावी पीढ़ी के लिए जल संरक्षण की मेरा पानी-मेरी विरासत नामक फसल विविधिकरण योजना कारगर सिद्ध हो रही है। मुख्यमंत्री के धान बाहुल्य जिलों के 1 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में धान के स्थान पर अन्य वैकल्पिक फसलों के विविधिकरण के निर्धारित लक्ष्य की तुलना में किसानों ने मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 1,18,128 हैक्टेयर क्षेत्र का रजिस्ट्रेशन करवाया है ताकि वे धान के स्थान पर कम पानी से तैयार होने वाली अन्य फसलों की बुआई कर सकें।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल ने बताया कि इस योजना के तहत चिन्हित आठ ब्लॉकों में 41 एकड़ से अधिक भूमि पर 41 प्रदर्शन खेत स्थापित किये हैं ताकि किसानों को इसकी अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त हो। उन्होंने बताया कि कैथल जिले के गुहला तथा सीवन ब्लॉकों में मक्का की दो किस्मों के 11 प्रदर्शन खेत स्थापित किये गए हैं। इसी प्रकार, सिरसा ब्लॉकों में कपास की दो किस्मों के 5 प्रदर्शन खेत, रतिया में मक्का की तीन किस्मों के 5 प्रदर्शन खेत जबकि पिपली, शाहबाद, बबैन तथा इस्माइलाबाद में मक्का की सात किस्मों के 20 प्रदर्शन खेत स्थापित किये जा रहे हैं।

जय प्रकाश दलाल ने बताया कि एक-एक एकड़ या इससे अधिक भूमि पर स्थापित किये गए इन प्रदर्शन खेतों में किसानों को यह दिखाया जाएगा कि किस प्रकार से कृषि की बेहतर तकनीक को अपनाकर अधिक से अधिक पैदावर ली जा सकती है। इसी प्रकार, किसानों को उत्तम तकनीक से सिंचाई करने के तौर-तरीके भी अपनाने की जानकारी दी जाएगी। इससे न केवल किसानों की जीवन शैली सुधरेगी बल्कि भू-जल स्तर पर पडनÞे वाले दबाव में भी कमी आएगी।

error: Content is protected !!