भिवानी/शशी कौशिक

 पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए में वृक्षा का बहुत अधिक महत्व है। वृक्ष हमें न केवल स्वच्छ हवा प्रदान करते है, बल्कि पर्यावरण का संतुलन भी बनाए रखते है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए युवा कल्याण संगठन द्वारा अब पौधारोपण का अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत संगठन ने जिला में विभिन्न स्थानों पर 100 त्रिवेणी लगाने का लक्ष्य रखा है। जिसके तहत बुधवार को संगठन के पदाधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर 15 त्रिवेणियां लगाई।

इस मौके पर युवा कल्याण संगठन के संरक्षक कमल सिंह प्रधान ने कहा कि सावन के मौसम में पौधों के रोपाई वे इनका पोषण बेहतर होता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि आज हमारे पर्यावरण को सुरक्षित करने में पेड़-पौधे ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम को देखते हुए उन्होंने जिला में विभिन्न स्थानों पर 100 त्रिवेणियां लगाए जाने का लक्ष्य रखा है। जिसकी शुरूआत बुधवार को 15 त्रिवेणी लगाकर की गई है। इस मौके पर उनके साथ संगठन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!