भिवानी/मुकेश वत्स  

भारतीय जनता पार्टी के कला एवं सांस्कृति प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय दुआ ने ओम प्रकाश धनखड़ के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर घंटाघर सराय चौपटा व्यापारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं को मिठाईयां बांटकर खुशी प्रकट की। उन्होंने कहा कि पूर्व कृषिमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश धनखड़ को भाजपा हाईकमान ने हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाकर एक सराहनीय कार्य किया है इससे प्रदेश में भाजपा मजबूत होगी।

उन्होंने इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमितशाह, हरियाणा प्रदेश प्रभारी डाक्टर  अनिल जैन का आभार प्रकट किया है। दुआ ने कहा कि प्रदेश  भाजपा अध्यक्ष धनखड़ आम व्यक्ति के बीच मे रहने वाले ओर उनके दुख सुख को सांझा करने वाले नेता है और उनके प्रदेशाध्यक्ष बनने से पार्टी प्रदेश में मजबूत होकर उभरेगी। इस अवसर पर जिला सह संयोजक अंचल अरोड़ा, हेमंत सचदेवा, महिला मोर्चा अध्यक्ष बबीता तंवर ,राजकुमार दुआ, नवनीत हिंदू, संजय बवेजा रेडीमेड यूनियन के प्रधान और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!