ओम प्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में भाजपा एक नया इतिहास रचेगी: पार्षद हर्षदीप

भिवानी/मुकेश वत्स

 भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य पार्षद हर्षदीप डुडेजा ने पार्टी के नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ को शुभकामनाओं के साथ बधाई दी। उन्होने कहा कि धनखड़ के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पार्टी में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। धनखड़ की नियुक्ति के साथ ही पार्टी के हर स्तर के कार्यकर्ताओं में खुशी है। उन्होने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नाड्डा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह का आभार जताया कि उन्होने हरियाणा को एक अनुभवी और उर्जावान प्रदेश अध्यक्ष दिया।

हर्षदीप ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ को राजनीति और संगठन का बड़ा अनुभव है। यह अनुभव अब पार्टी को पई दिशा देगा। उन्होने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री मनेाहर लाल और ओम प्रकाश धनखड़ की जोड़ी प्रदेश की राजनीति में नई परिभाषा रचेगी। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री और धनखड़ की जोड़ी राजनीति में चर्चित और विश्वसनीय रही है। अब पार्टी को इन दोनो के रातनैतिक अनुभव का लाभ मिलेगा। धनखड़ के नेतृत्व में भाजपा एक नया इतिहास रचेगी।

You May Have Missed

error: Content is protected !!