हांसी ,20 जुलाई । मनमोहन शर्मा 

  सामाजिक संस्था राह ग्रुप फाउंडेशन की प्रदेश के सामान्य ज्ञान पर आधारित बहु उपयोगी पुस्तक ‘हरियाणा को जानो’ पर 50 फीसदी अनुदान देकर इसे विद्यार्थियों को इसे नाममात्र मूल्य पर उपलब्ध करवा रही है। वास्तव में यह पुस्तक हरियाणा की दूसरी सामान्य ज्ञान पुस्तकों से न केवल अव्वल है, बल्कि यह ऐरर फ्री पुस्तक है।

 यह कहना है गांव मेहन्दा स्थित अमर ज्योति पब्लिक स्कूल के प्राचार्य दिनेश कौशिक मेहन्दा का। वे राह संस्था की पुस्तक ‘हरियाणा को जानो’ का अवलोकन कर रहे थे। शिक्षाविद् दिनेश कौशिक के अनुसार ‘हरियाणा को जानो’ नामक यह यह पुस्तक सीबीएसई, एचबीएसई व केन्द्रीय बोर्ड से जुड़े सभी प्रकार के स्कूलों में कक्षा चार से लेकर बाहरवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जाएगी। इस पुस्तक में एक हजार से अधिक बहु-विकल्पीय प्रश्न-उत्तर भी है।

उनके अनुसार इस पुस्तक में हरियाणा के सक्षिप्त परिचय के अलावा, हरियाणवीं स्वर-व्यंजन, राज्य के प्रतीक चिन्हों, पड़ौसी राज्यों, देश के संदर्भ में हरियाणा का स्थान, प्रदेश में प्रथम पुरुष-महिलाओं, प्रदेश के इतिहास, नामकरण/ गठन, वर्तमान शहरों के प्राचीन नाम, भौगोलिक क्षेत्रों के उपनाम, प्राचीन अवशेषों के प्राप्ति स्थल, सीसवाल संस्कृति व सिन्धु घाटी सभ्यता के क्षेत्रों, राज्यों के ऐतिहासिक टीलों, 1857 की क्रांति व स्वतंत्रता प्राप्ति में प्रदेश के योगदानों को शामिल किया गया है।

प्रदेश की पहली रंगीन पुस्तक:-

अमर ज्योति पब्लिक स्कूल के प्राचार्य दिनेश कौशिक के अनुसार ‘हरियाणा को जानो’ हरियाणा प्रदेश के सामान्य ज्ञान से जुड़ी यह पहली पुस्तक होगी, जिसमें रंगीन मानचित्रों के अलावा प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को चित्रों के माध्यम से भी समझाया गया है। उन्होंने बताया कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी सामाजिक संस्था ने इतनी गहनता से इस प्रकार हरियाणा के इतिहास के उत्थान व विकास के लिए विद्यार्थियों के माध्यम से संस्कृति को नया रुप देने का प्रयास किया है।

राह संस्था की  ‘हरियाणा को जानो’  नामक इस पुस्तक में प्रदेश की भौगोलिक संरचना, मिट्टी के प्रकार, कृषि व पशुपालन, सिंचाई व्यवस्था, उत्पादन में जिलावार स्थिति, बागवानी, प्रमुख फल एवं उत्पादन क्षेत्र, प्रमुख सब्जियां एवं उत्पादन क्षेत्र, फसलों, मसालों एवं उत्पादन, प्रमुख उद्योग एवं उत्पादन क्षेत्रों, प्रमुख खनिज व उनके प्राप्ति स्थानों, ऊर्जा संसाधन, वन्य सम्पदा, वन्य जीव संरक्षण, हरियाणा के राष्ट्रीय उद्यानों, प्रदेश के संरक्षण रिजर्व, प्रदेश सामुदायिक संरक्षण क्षेत्रों, प्रशासनिक व्यवस्था, कानून व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, रेलवे, मैट्रों परियोजनाओं, वायु परिवहन, नगर निकाय पंचायती राज, नगर निकायों, हरियाणा के पर्यटन स्थलों, वेशभूषा, आभूषण, लोक नृत्यों, हरियाणा में मूर्तिकला, प्रमुख लोकगीत, लोक वाद्य यंत्र, हरियाणा के लोक नाट्य, प्रमुख सांगी एवं उनकी रचनाएं, हरियाणवीं सिनेमा, वालीवुड में हरियाणा, प्रमुख मेलों एवं पर्व-उत्सव, खेल-खिलाड़ी, खेल पुरस्कार व सम्मान, राज्य के शिक्षण संस्थानों सहित हरियाणवीं शब्दावली से संबंधित शब्द व भाषा साहित्य की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य की इस पुस्तक के माध्यम से विद्यार्थी विधानसभा, वर्तमान मंत्रीमण्डल, संसद में प्रदेश का प्रतिनिधित्व, हरियाणा के राज्यपाल, हरियाणा के मुख्यमंत्रियों, प्रशासनिक संरचना, प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के ब्रांड अम्बेसडरों, भूकम्प प्रभावित जोन, पानी की किल्लत वाले जिलों, प्रदेश की जलवायु, वर्षा, तापमान, आद्रर्ता, जिलावार सभी जिलों की विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

error: Content is protected !!