चंडीगढ़,15 जुलाई। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा निगमों की डिमांड पर जुलाई,2016 को विज्ञापित जूनियर सिस्टम इंजीनियर के 146 पदों की भर्ती प्रक्रिया को रद्द करवाने का निर्णय लिया है। जिसको लेकर परिणाम की परीक्षा और ज्वाइनिंग करने की इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं व युवतियों को भारी झटका लगा है।

प्रदेश के कर्मचारियों के सबसे संगठन सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने डीएचबीवीएन द्वारा एक साल बाद और कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एग्जाम कंडक्ट कराने के बाद भर्ती प्रक्रिया को रद्द करवाने के निर्णय की  घोर निन्दा की और इसको बेरोजगारों के साथ भद्दा मजाक करार दिया है।

संघ ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग से डीएचबीवीएन के भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के आग्रह को नामंजूर करने  की मांग की है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि यह बेरोजगार युवाओं के साथ भद्दा मजाक है। उन्होंने कहा कि अगर चयन आयोग ने डीएचबीवीएन के आग्रह पर इस भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने का प्रयास किया तो एसकेएस पीड़ित नौजवानों को साथ लेकर आयोग के कार्यालय पर प्रदर्शन करने पर मजबूर होगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को छंटनी के खिलाफ सभी जिला मुख्यालयों पर होने वाले प्रर्दशनों में भी इस मामले को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

error: Content is protected !!