सामाजिक संगठनों ने पौधा रोपण कर मनाई पं. लख्मीचंद जयंती

भिवानी/मुकेश वत्स  

सूर्य कवि पंडित लख्मीचंद की 118वीं जयंती पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा रोहतक रोड़ स्थित स्पोर्ट अकादमी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में म्हारी संस्कृति-म्हारा स्वाभिमान, एक विचार एक सोच मंच, भगवान परशुराम युवा मण्डल मित्ताथल व हरियाणवी कलाकारों ने पं. लख्मीचंद को याद किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पौधा रोपण के साथ किया गया। कार्यक्र्रम का संचालन करते हुए वुशू कोच सोमवीर शर्मा ने भी सदस्यों का स्वागत किया। मंच के संरक्षण धर्मबीर नागर, सरोज शास्त्री, मंच के जिला प्रभारी आर्मी से सेवानिवृत रामनिवास शर्मा ने सूर्य कवि पंडित लख्मीचंद के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्राचार्य रमेश कुमार, मंच सदस्य मिनाक्षी दिनोद, कलाकार प्रवीन कुमारी, प्रधान संजय अत्री व विवेकराज ने पं. लख्मीचंद के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके द्वारा दिखाए हुए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

मंच के संस्थापक सदस्य जितेन्द्र धारीवाल ने प्राचार्य रमेश कुमार व मिनाक्षी दिनोद का मंच की नीतियों से प्रेरित हो कर शामिल होने पर स्वागत किया तथा पं. लख्मीचंद की जयंती की बधाई दी। कलाकार महादेव व सुशील कुमार ने उपस्थित अतिथियों को हरियाणा की शान पगड़ी पहनाकर व अंतराष्ट्रीय वुशू खिलाड़ी सविता व राष्ट्रीय खिलाड़ी कुसूम मित्ताथल ने तिलक लगाकर स्वागत किया।

You May Have Missed

error: Content is protected !!