अनुसूचित जाति/जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कर्मचारी यूनियन ने बिजली निगम के एक्सईन सिटी के कार्यालय पर दिया धरना

भिवानी/मुकेश वत्स

 अनुसूचित जाति/जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कर्मचारी यूनियन की सिटी यूनिट द्वारा बिजली निगम के एक्सईन सिटी के कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करके रोष प्रकट किया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता सिटी यूनिट सचिव राजकुमार ने की तथा मंच का संचालन सिटी यूनिट के प्रधान सुरेन्द्र सिंह ने किया।

धरना स्थल पर मुख्यरूप से जगजीवन राम डिप्टी पब्लिकेशन सचिव, सुभाष तालु राज्य कार्यकारिणी सदस्य, सुरेंद्र तालु, राज्य कार्यकारिणी सदस्य, सुरेंद्र तालु राज्य कार्यकारिणी सदस्य, प्रदीप रंगा सर्कल सचिव भिवानी, रोहतास भुक्कल राज्य कार्यकारिणी सदस्य पदाधिकारियों कहा कि एक्सईन सिटी द्वारा अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के कर्मचारियों के साथ पक्षपात व भेदभाव जानबूझकर किया जा रहा है। पद व शक्तियों का दुरूपयोग करके हमारे कर्मचारियों के काम न करना उत्पीडऩ एवं प्रताडि़त करना रहा। एक्सईन सिटी द्वारा जाति तौर पर अपने चहेतों को जोकि तकनीकी कर्मचारी है उनको दफ्तरों में बैठकर फ्री में तनख्वाह दी जा रही है। जबकि फील्ड में तकनीकी कर्मचारियों की भारी कमी होने के कारण रोजाना कर्मचारी दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं और निगम कार्य करते हुए शहीद हो जाते हैं।

33केवी हुडा सब-स्टेशन पर कार्यरत पिछड़ा वर्ग से संबंधित महिला कर्मचाारियों को लगातार परेशान एवं प्रताडि़त किया जा रहा है। निगम की हिदायतों के अनुसार एक सब-स्टेशन पर पांच का स्टाफ लगाया जाना चाहिए, जबकि एक्सईन द्वारा निगम की सभी हिदायतों को ताक पर रख कर कही तो 10 का स्टाफ लगाया गया है और कहीं पर 3 या 4 का स्टाफ लगाया गया है और इसके साथ-साथ बड़ी निंदा की बात है कि कई जगह पर तो कर्मचारियों को ऐसे स्थान पर लगाया गया है जहां पर पद ही सैंक्सन नहीं है। इसलिए यूनियन ने फैसला लिया है कि जब तक उनके साथ किए जा रहे पक्षपात, भेदभाव एवं अन्याय को बंद करके निष्पक्ष रूप से न्याय नहीं किया गया तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।  

You May Have Missed

error: Content is protected !!