भिवानी/शशी कौशिक

 पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की रिहाई के लिए गांव बामला व नौरंगाबाद में इनेलो महिला विंग की जिला प्रधान इंदु परमार के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों व महिलाओं ने भाग लेकर हस्ताक्षर किये। उन्होंने कहा कि इनेलो का दिन प्रतिदिन ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। पार्टी मजबूती के साथ में उभर रही है।

उन्होंने कहा इसके लिए वे भिवानी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येग गांव का दौरा कर सभी को पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियां बताऐंगी और उन्हें जोडऩे का काम करेंगी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को वैश्विक महामारी के बारे में भी अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। हमें इसमें सावधानी बरतनी होगी। तभी हम इस महामारी से बच सकते हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों को मास्क भी वितरित किये।

error: Content is protected !!