चंडीगढ़,8 जुलाई। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने सरकार द्वारा विभागाध्यक्षों पर कर्मचारियों के आनलाइन तबादले करने के लिए लिए बनाए जा रहे दबाव पर कड़ी नाराजगी जताई है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कोरोना महामारी को देखते हुए आनलाइन होने वाले सामान्य तबादलों पर एक साल तक पूर्ण रोक लगाने की मांग की है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने बताया कि जब पुरी दुनिया व देश और प्रदेश में कोरोना महामारी बेकाबू हो रही है,उस समय प्रदेश सरकार द्वारा आनलाइन सामान्य तबादले करने के लिए विभागों पर दबाव बनाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के ऐतराज के बाद भी गैर जरूरी आनलाइन तबादले किए तो इसका खामियाजा सरकार को कोविड 19 के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में भुगतना पड़ेगा। यह लड़ाई कमजोर होगी और कोरोना योद्वाओं का मनोबल भी गिरेगा। इसलिए सरकार को ऐसा कोई भी कदम नहीं उठाना चाहिए, जिससे कोरोना के खिलाफ चल रहे अभियान पर कोई प्रतिकूल प्रभाव पड़े।

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा व महासचिव सतीश सेठी ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत आईसीडीएस सुपरवाइजरों, शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों एवं क्लर्को सहित अन्य विभागों में सरकार की ओर से आनलाइन तबादले करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर सामान्य तबादले अप्रैल-मई में किए जाते रहे हैं। लेकिन इस साल प्रदेश में सामान्य हालात नहीं है।

error: Content is protected !!