घर मे सौ रही लडक़ी को गोली मारने वाले दोनों युवक गिरफ्तार

लडक़ी के सगे मामा के लडके ने मारी थी गोली, आरोपी का सगा भाई भी था साथ

भिवानी/मुकेश वत्स

 समीपी गांव ढाणा लाडनपुर मे बीती 29 जून को घर मे सो रही लडक़ी को गोली मारकर घायल करने का मामला सामने आया था। पुलिस ने शक के आधार पर लडक़ी की कॉल डिटेल व आस पड़ोस एवं परिवार से गहनता से पूछताछ की। जांच में गोली मारने के आरोपी घर से मिले। फि़लहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकडक़र पूछताछ कर रही है। पीडि़ता का फि़लहाल रोहतक पीजीआई में ईलाज चल रहा है। उसकी हालात ठीक बताई जा रही है।

पुलिस की गिरफ्त में आये दोनों आरोपियों में से तो एक पूजा का सगा भाई है। जो पेशे से ड्राईवर है। पुलिस के मुताबिक गोली मारने की वजह आपसी झगड़ा थी। पीडि़ता दूसरे लडक़ो से बातचीत करती है। इसी बात को लेकर दोनों भाई बहनों में झगड़ा भी होता था। पूजा की उम्र 22 वर्ष है। कुछ दिनों पहले पीडि़ता पूजा ने अपने इसी भाई को कहा सुनी के दौरान थप्पड़ भी मारा था। जिसकी वजह से यह अपने मन में रंजिश पाले बैठा होने के कारण 29 जून को अपने सगे मामा के लडक़े साथ मिलकर रात को देशी कट्टे से गोली मार दी। ज्यादा हंगामा होने की वजय से दोनों मौके से फरार हो गए। भिवानी डीएसपी हेडक्वाटर ने बताया कि गोली चलाने वालो को गिरफ्तार कर लिया है। पीडि़ता का फि़लहाल रोहतक पीजीआई में ईलाज चल रहा है। उसकी हालात ठीक बताई जा रही है।  

You May Have Missed

error: Content is protected !!