500 युवाओं ने थामा इनेलो का दामन

चंडीगढ़। 26 जून। इनेलो के प्रति प्रदेश भर के लोगों की आस्था बढ़ रही है और विभिन्न दलों के नेता चौधरी देवीलाल की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने के लिए इनेलो में शामिल हो रहे हैं।

आज हलका हिसार से भाजपा नेता राजेश भाकर ने अपने 500 युवा साथियों के साथ भाजपा को छोडकÞर चौधरी अभय सिंह चौटाला के सिरसा स्थित आवास पर इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। अभय सिंह ने युवा साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कुछ लोगों को दूसरे दलों के नेताओं ने गुमराह कर दिया था लेकिन अब विशेषकर युवा वर्ग इनेलो की तरफ पुन: अपना रुझान दिखा रहा है और इनेलो में काफी संख्या में दूसरे दलों के नेता-कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि युवा प्रदेश की राजनीति की दिशा व दशा बदल सकता है। उन्होंने शामिल हुए युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे आज से ही पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं तथा पार्टी उन्हें हर समय सम्मान देगी।

इस मौके पर हलका कालांवाली के दर्जनों लोग जो भाजपा व अन्य दलों को छोडकÞर आए थे, वे भी अभय सिंह चौटाला की उपस्थित में इनेलो में शामिल हो गए। कालांवाली हलके के जो लोग शुक्रवार को इनेलो में शामिल आए हैं उनमें सरवन बिट्टू चतरगढ्पट्टी, मनदीप राजू कालांवाली, सुभाष ठाकुर, दीपक सोनी दड़बी, बलदेव सिंह सिकंदरपुर, जोगेंद्र सिंह सिकंदरपुर, संदीप फरवाई, संदीप बप्पा, डॉ. बंसी कंबोज बप्पा, हरजंट सिंह भंगू सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए हैं।

You May Have Missed

error: Content is protected !!