देश के जवानों के कारण हम भारत देश में सुख की सांस ले रहे हैं – बजरंग गर्ग

हिसार – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष बहन कुमारी सैलजा के निर्देशानुसार गलवान घाटी के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आज का दिन देश व प्रदेश भर में शहीदों को सलाम दिवस के रूप में मनाया गया। श्रद्धांजलि सभा में भारी संख्या में कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने गलवान घाटी में 20 शहीद जवानों को शहादत पर नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस घटना में हमारे सैनिक शहीद हुए हैं। उन्हें हम शत शत  हृदय से नमन करते हैं और इसे चीन की कायरता मूर्ख हरकत की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। जबकि हमारे देश के जवानों ने चीन के सैनिकों को मुंह तोड़ जवाब दिया है।

प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने कहा कि देश के भारत देश के प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि भारत के क्षेत्र में कोई घुसपैठ नहीं हुई जबकि पैगोना झील पर भी पिछले 2 महीने से चीन का अवैध कब्जा है इस बाबत प्रधानमंत्री को सारी स्थिति देश की जनता के सामने स्पष्ट करनी चाहिए। श्री गर्ग ने कहा कि आज आजाद भारत देश में हम देश के जवानों के कारण सुख की सांसे ले रहे हैं जबकि हमारे जवान अपने परिवार को छोड़कर देश की रक्षा व सेवा में रात दिन लगे हुए हैं।

इस श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस पार्टी प्रदेश मुख्य महासचिव डॉ अजय चौधरी, लीगल सेल प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल, एचपीएससी पूर्व सदस्य जगन्नाथ, जिला परिषद पूर्व चेयरमैन डॉ राजेंद्र सूरा, वरिष्ट कांग्रेस नेता हरपाल सिंह बुरा, वरिष्ट कांग्रेस नेता धर्मवीर गोयत, बरवाला विधानसभा पूर्व प्रत्याशी भूपेंद्र गंगवा, हिसार विधानसभा पूर्व प्रत्याशी रामनिवास राड़ा, हंासी नगर परिषद पूर्व चेयरमैन सुमन शर्मा, भूपेंद्र पनिहार, कांग्रेस कमेटी पूर्व प्रवक्ता अश्विनी शर्मा, वरिष्ट कांग्रेस नेता हीर कृष्ण, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव एडवोकेट कमल रावत, वार्ड नंबर 20 पार्षद प्रतिनिधि सुशील शर्मा, प्रदेश महासचिव विकास टॉक, वरिष्ट कांग्रेस नेता अमर गुप्ता, सीताराम सिंगल, निरंजन गोयल, राजेंद्र बंसल, जेपी ज्ञानी, सुभाष गोयल, शशि गोयल, कैलाश जांगड़ा, दलबीर हुड्डा, ओम प्रकाश बजाज, मोतीलाल, अजीत बंददी, अशोक कुमार, सुशील गंगवा, सुनील कुंडू, श्याम शर्मा, शिवम राजपूत, रणधीर सिंह सीमा, अखिल भारतीय बाल वाल्मीकि महासभा जिलाध्यक्ष इंद्रराज बाल्मीकि, सुनील फोगाट, राजकुमार राखी, राजबाला, सुमन शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव युवा कांग्रेस कृष्ण सातरोडियो, प्रदेश महासचिव तेजवीर पुनिया, बरवाला विधानसभा अध्यक्ष दिनेश पुनिया, राजन चायल, लीलू राम चौहान, रमेश टॉक, विकास टॉक, मोतीलाल जांगड़ा, जितेंद्र रोहिल्ला, रोहतास मेरा, दीपक खोवाल, ओमकार मित्तल, महेश कुमार, सुल्तान सिंह दहिया, प्रिंस पनियार आदि भारी संख्या में कांग्रेस प्रतिनिधि मौजूद थे।

error: Content is protected !!