भिवानी।  भाजपा की मोदी सरकार-2 की पहली वर्षगांठ पर कल 14 जून को होने वाली वर्चुअल रैली की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। रैली की तैयारियों की फाइन समीक्षा करने के लिए चंडीगढ़ में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और संगठन सचिव सुरेश भट्ट के अलावा सभी सांसद, विधायक, चुनाव लड़ चुके नेता और पूर्व चेयरमैन मौजूद थे।

इस बारे में जानकारी देते हुए पशुधन विकास बोर्ड के पूर्व चेयरमैन ऋषि प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस वर्चुअल रैली के लिए कार्यकर्ताओं में भारी जोश है। सोशल मीडिया और स्थानीय चैनलों के माध्यम से एक लाख से अधिक लोग इस रैली से जुड़ेंगे। उन्होने कहा कि वर्चुअल रैली करके भाजपा हरियाणा में एक कीर्तिमान स्थापित करेगी। वर्तमान डिजीटल युग में प्रदेश की यह पहली रैली होगी। शर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए भाजपा इस तरह के कार्यक्रम के लिए डिजीटल प्लेटफार्म का उपयोग कर रही है।

रैली के बारे में आगे जानकारी देते हुए उन्होने बताया कि रैली के दो मंच सजेंगे। एक मंच पंचकूला के अग्रसेन भवन में सजेगा और दूसरा मंच दिल्ली में होगा। पंचकूला के मंच पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल और प्रदेश प्रधान सुभाष बराला रहेगें और दिल्ली के मंच पर रैली के मुख्य वक्ता केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर एवं प्रदेश प्रभारी डाक्टर अनिल जैन होंगे। पंचकूला में मंच स्थल पर चालिस से कम लोग मौजूद रहेंगे। यह वर्चुअल रैली असली रैली का एहसाास करवायेगी।

इस वर्चुअल रैली के लिए पार्टी द्वारा वाट्सऐप, फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम आदि के जरिए लिंक भेजा जाएगा और डिजिटल माध्यमों का प्रयोग करने वाले लोग पार्टी की ऑफिसियल साईट और फेसबुक, ट्विटर से लिंक खुद भी उठा सकेंगे। जनता सीधे अपने घर बैठे रैली स्थल से अपने नेताओं के संबोधन को सुन सकेंगी। पार्टी ने रैली के लिए डिजिटल निमंत्रण भी भेजने शुरू किए हुए है।

उन्होने यह भी बताया कि कार्यकर्ता अपने घरों में एलसीडी लगा कर सामुहिक रूप से रैली को देख सकते है। परन्तु कार्यकर्ताओं की संख्या चालिस से कम हो। शर्मा ने दावा किया कि यह रैली हरियाणा की राजनीति का इतिहास बदल देगी।  

error: Content is protected !!