भिवानी।  भाजपा की कल रविवार को होने वाली वर्चुअल रैली के लिंक जारी कर दिए हैं। यह जानकारी देते हुए भाजपा के आबीसी मोर्चा के प्रदेश महासचिव शंकर धूपड़ ने बताया कि यें लिंक 30 हजार कार्यकर्ताओं तक पहुंचा दिए गए हैं। अब यें कार्यकर्ता लाखों लोगों तक रैली के लिंक पहुंचायेंगे।

भाजपा की वर्चुअल रैली के लिए यू-ट्यूब, फेस बुक, ट्विटर, इंस्टराग्राम के लिंक जारी किए गए है। धूपड़ ने बताया कि यह रैली मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष की वर्षगांठ मनाई जा रही है। उन्होने बताया कि रैली के लिए मंच दिल्ली और पंचकूला दोनों जगह तैयार किया गया है।

पंचकूला के अग्रवाल भवन में और दिल्ली भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय में मंच लगाया गया है। इस रैली में मुख्य रूप से केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और भाजपा के हरियाणा प्रदेश प्रभारी डाक्टर अनिल जैन दिल्ली से और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला पंचकूला से जनता को संबोधित करेंगे।